भगवान वाल्मीकि ने रामाणय को आधार बना रखी भारतीय संस्कृति की नींव: बादल

0
425

धीरज गर्ग, बठिंडा।
रामायण के रचेता भगवान वाल्मीकि जी की शोभा केवल भारत नहीं बल्कि पूरे विश्व में है। उन्होंने रामायण को माध्यम बनाकर भारतीय संस्कृति की नींव रखी। यह विचार वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने व्यक्त किए, शनिवार को भगवान वाल्मीकि जी के प्रगट दिवस के मौके वर्चउल मीटिंग कर रहे थे। उन्होंने सभी लोगों को भगवान वाल्मीकि जी के प्रगट दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि रामायण में जहां भागवान श्री राम जी का पूरे जीवन के संबंध में बताया गया है। पूरे ग्रंथ में २४ हजार श्रलोक लिखे गए है। इस मौके पर डीसी बी. श्रीनिवासन, जिला योजना कमेटी चेयरमैन जगरूप सिंह गिल, नगर सुधार ट्रस्ट चेयरमैन केके अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
इस मौके पर वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने बीआर अंबेडकर पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का शुभारंभ किया। पांच होनहार छात्रों को सर्टिफिकेट देकर स मानित किया गया। उन्होंने कहा कि गरीब छात्रों के लिए उच्च शिक्षा हासिल करने की यह योजना सहायक साबित होगी। यह योजना सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह एक अच्छी सोच है। इसके लिए सारा पैसा पंजाब सरकार की तरफ से मुहैया करवाया जाएगा। समारोह के अंत में वाल्मीकि भाईचारे की तरफ से एक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जोकि अमरिक सिंह रोड से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरी। इस मौके पर हंसराज भारती, वीरभान, नवीन वाल्मीकि, प्रह्लाद राय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here