पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह दूसरी बार पिता बने हैं। उनके घर में बेटी ने जन्म लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी है। इससे पहले इसके बारे में उनके रिश्तेदार और करीबियों के अलावा किसी को जानकारी नहीं थी। उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा है, कि अब बेटी के जन्म के बाद उनका परिवार पूरा हो चुका है।

इससे पहले युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने बेटे को जन्म दिया था। जनवरी 2022 में जब बेटा पैदा हुआ था तब भी युवराज सिंह और उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। युवराज सिंह ने हेजल कीच के साथ 30 नवंबर 2016 को शादी की थी। यह शादी उन्होंने पारंपरिक अंदाज में पंजाब के फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारा में की थी।

अपने बेटे के साथ क्रिकेटर युवराज सिंह।

युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना करियर सन 2000 में शुरू किया था और 2019 में खेल को अलविदा कह दिया था। उन्होंने करीब 398 मैच भारत के लिए खेल हैं। इस दौरान उन्होंने 11000 से अधिक रन बनाए हैं। 12 गेंद में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

युवराज सिंह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2011 विश्व कप के दौरान देखने को मिला था। जिसमें इन्होंने 300 से ज्यादा रन बनाए थे। इसके अलावा बॉलिंग करते हुए उन्होंने 15 विकेट भी अपने नाम किए थे। इस विश्व कप में उन्होंने ऑलराउंडर के तौर पर परफॉर्मेंस की थी। इस विश्व कप में चार मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार भी मिला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here