108 एंबुलेंस के कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन जारी

0
212
बठिंडा, कपिल शर्मा

पंजाब सरकार के खिलाफ 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन में दाखिल हो गई है। प्रदर्शनकारी ठेकेदारी सिस्टम से निकालकर पंजाब सरकार के अधीन लाने की मांग की जा रही है। आज दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल में प्रदर्शन किया। वहीं पंजाब सरकार को चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता,तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। दूसरी तरफ कर्मचारियों की हड़ताल के कारण अस्पताल में मरीजों को काफी परेशान होना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान अमृतपाल सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को ठेकेदारी सिस्टम के अधीन काम करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जिस कंपनी को ठेका दिया गया है,उनके द्वारा कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की जाती है। इसके विरोध में वह हड़ताल पर गए हैं। अगर किसी कर्मचारी को ऐमरजेंसी में छुट्टी की जरूरत पड़ती है तो कंपनी के कर्मचारियों द्वारा उनके साथ दुव्र्व्यवहार किया जाता है। इसके साथ ही यह भी आरोप लगाया कि कर्मचारियों का कोई भी सेहत बीमा नहीं किया गया,जबकि उनकी जिदगी एंबुलेंस चलाने के कारण हर समय खतरे में पड़ी रहती हैं। इसके चलते अगर कई बार हादसा भी हो जाता है तो उनके पास इतने पैसे नहीं होते कि वह अपना इलाज करवा सकें,क्योंकि वह बहुत ही कम वेतन पर काम करते हैं। जिले में 108 की 15 एंबुलेंस है। उन्होंने यह भी कहा कि 108 एंबुलेंस में डी-फार्मेसी डिग्री के कर्मचारियों को भर्ती किया जाता है,लेकिन अब 108 में 12वीं पास लोगों को भी भर्ती किया जाने लगा है। ऐसे में मरीज की जिंदगी के साथ खिलवाड़ हो रहा है। अमनदीप सिंह ने कहा कि सबसे पहले कर्मचारियों को नियमित किया जाएं,अगर ऐसा नहीं हो सकता तो कंपनी का ठेका बदला जाए। इसके अलावा उनको वेतन 25 हजार रुपये महीना वेतन देने के अलावा हर साल इसमें बढ़ोतरी की जाए। वहीं संदीप सिंह ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में चुनावों को लेकर किसी भी समय चुनाव आचार संहिता लग सकती है। ऐसे में सरकार द्वारा उनको मांगों को फिर पूरा नहीं किया जाएगा। इसके चलते उनको अब हड़ताल करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि वह मरीजों की परेशानी को काफी नजदीकी से समझते हैं, जिस कारण वह काम कर रहे थे,लेकिन अब उनकी बर्दाश्त से बाहर हो गया है। ऐबुलैंस चालकों ने बताया कि सरकार द्वारा मांगे न माने जाने के कारण उन्होंने ऐबुलैंस लेकर बाजारों में रोष रैली करने का ऐलान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here