जंगली बिल्लियों का शिकार करने वाले भाइयों पर मामला दर्ज

0
370

बठिंडा : फूल थाने की पुलिस ने जंगली बिल्ली का शिकार करने वाले तीन भाइयों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है। वन परिक्षेत्र अधिकारी गुरसेवक सिंह की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। हलदार जगदेव सिंह के अनुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी गुरसेवक सिंह ने शिकायत दर्ज करायी है कि 23 नवंबर को गांव भाई रूपा निवासी राज कुमार, राजा सिंह और बिट्टू ने गांव सिधाना में जंगली बिल्लियों का शिकार किया. जांच अधिकारी ने बताया है कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here