सुशासन दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा की रैली, युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ की हड्डी:- अशोक सैनी

0
213

पंजाब की फिजाओ में भाजपा की महक:- सुखपाल सरां
बठिंडा,धीरज गर्ग | सुशाशन के लिए माने जाने वाले परम् श्रधेय भारतरत्न अटल बिहारी वाजेपयी जी जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बैठक की गई जिसमें भाजपा के प्रदेश से सचिव सुखपाल सिंह सरां, राजस्थान के प्रदेश मंत्री अशोक सैनी , नेशनल काउंसिल मेंबर मोहन लाल गर्ग, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष तिवाड़ी, कौशिक विशेष रूप से शामिल हुए। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सन्दीप अग्रवाल की अगुवाई में हुई बैठक में माननीय अटल जी की जयंती पर बाइक रैली करने का निर्णय लिया गया, नौजवानों को संबोधित करते हुए सुखपाल सिंह सरां व अशोक सैनी ने कहा कि नौजवान देश की रीढ़ की हड्डी है। सबको मिलकर नशे के ख़ात्मे के लिए आगे आना होगा, पंजाब में भाजपा की सरकार आने पर युवाओं के लिए रोजगार के नए साधन पैदा किये जायेंगे, हमें आर्थिक विकास के साथ युवाओ का मानसिक विकास बढ़ाना होगा, ताकि युवा देश की प्रगति में बढ़ चढ़ कर योगदान दे सके, प्रदेश मंत्री अशोक सैनी ने कहा कि अटल जी की सरकार में किसान व जवान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, फसलो के बीमे, सेनिको के लिए बड़े कदम भाजपा सरकार में उठाये गए, केंद्र की मोदी सरकार अटल जी के पद चिन्हों पर चलते हुए सबका साथ सबका विकास को सिद्ध कर रही है, पंजाब की फिजाओ में भाजपा का रंग घुलना शुरू हो गया है, जल्द ही नया पंजाब भाजपा नाल के तहत पंजाब में भाजपा सरकार बनाने जा रही है जिसमे भाजपा के नौजवान वर्कर अहम भूमिका निभाएंगे, मोहन लाल गर्ग जे कहा कि नौजवानों में भरपूर ऊर्जा होती है, व मोदी जी की जन कल्याणकारी नीतियों को घर घर पहुंचाना भाजयुमो का लक्ष्य है, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष तिवाड़ी ने कहा कि नौजवानों के लिए भाजपा आई टी सेक्टर पंजाब में बनाएगी व रोजगार पैदा करेगी,
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सन्दीप अग्रवाल ने बताया कि इस मौके पर बड़ी गिनती ने नौजवानों ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा, महामंत्री संजीव डागर व गगन गोयल ने बताया कि बाइक रैली सौ फीट रोड न्यू कम्प्लेक्स से शुरू होगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष जतिंदर वैद, परेश गोयल, प्रतीक शर्मा, सचिव नीरज श्रीवात्सव, सुनील शर्मा, ऋषव जैन, जानप्रीत गिल, राजन शर्मा, प्रदीप गर्ग, साहिल मंगल, शुभम पासी खुशी राम, जतिंदर, नवीन सचिन, रमनदीप, हनी, दिलखुश, समीर, सुखप्रीत, सुमित केजरीवाल, दीपक सिह, वरुण, राणा व अन्य लोग उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here