उज्जवल हिमाचल के कार्यकारी संपादक चंदन महाशा कोरोना योद्धा अवार्ड से सम्मानित।

0
329

कांगड़ा (नीरज मंगला/चंदन महाशया ):-

एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया हिमाचल की टीम ने उज्जवल हिमाचल मीडिया हाउस के कार्यकारी संपादक चंदन महाशा को नेशनल कारोना योद्धा अवार्ड से को सम्मानित किया। इस अवसर पर फाउंडेशन के कांगड़ा जिला के निदेशक विकास शुभ, कार्यकारी सदस्य हरमेश बाली, रोहित सोहंत्रा, तिलक राज, लक्ष्मी मेहता, अजय परमार मौजूद रहे।

विकास शुभ ने बताया कि संस्था कोरोना योद्धाओं को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित कर रही है। उन्होंने कहा कि चदंन महाशा को कोरोना काल के दौरान दी गई सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि संकट के समय ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करना ही बचाव है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि संस्था ने लॉकडाउन के दौरान लोगों को राशन व अन्य सामग्री उपलब्ध करवाई है।

संस्था के सदस्यों ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला कांगड़ा में सेंकड़ों लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया गया है। अब सरकारी कार्यालय में संस्था लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से होर्डिंग लगाएगी, लोग जागरूक हो सकें। उन्होंने कहा कि उनका लोगों को यही संदेश है कि न रिश्वत न ही दें। विकास शुभ ने लोगों को लगता है कि इस विभाग में अगर भ्रष्टाचार हो रहा है तो वह उच्च अधिकारी को तुरंत सूचित करें। इस अवसर पर कार्यकारी संपादक चंदन महाशा एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा का का आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here