ट्रंप के ताजमहल पहुंचने पर नहीं दिखेगा यमुना का गंदा पानी, छोड़ा गया ‘गंगाजल’

1
818

आगरा धीरज गर्ग 

आगरा में 24 फरवरी को ताज महल देखने को आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यमुना नदी का जल निर्मल स्वरूप नजर आएगा। इसके लिए यमुना नदी में हरिद्वार से 500 क्यूसेक गंगाजल छोड़ा गया है, जो बुलंदशहर के माध्यम से चार दिन बाद आगरा पहुंचेगा।

24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति आगरा पहुंच रहे हैं। वे आगरा में अपनी पत्नी के साथ ताज निहारेंगे। यहां कुछेक घंटे बिताएंगे। इस दौरान वे यमुना किनारे बने ताज को देखने के साथ यमुना किनारे का भी जायजा ले सकते हैं। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति को यमुना का जल स्वच्छ नजर आए, इसके लिए यमुना में गंगा जल छोड़ा गया है।

हरिद्वार से बुलंदशहर आ रही कोट एक्सकेप के माध्यम से 500 क्यूसेक गंगाजल छोड़ा गया है। सोमवार को बुलंदशहर से खुर्जा के निकट हैड से यह जल छोड़ा गया। मथुरा में 500 क्यूसेक गंगाजल 20 फरवरी की रात पहुंचेगा, जो 21 फरवरी की दोपहर आगरा में नजर आएगा। गंगाजल की यह मात्रा यमुना में निरंतर 24 फरवरी तक बनी रहे इसके प्रबंध किए गए हैं।

आगरा में आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर यमुना में हरिद्वार बुलंदशहर कोट एक्केप से 500 क्यूसेक गंगाजल छोड़ा गया है। यह पानी मथुरा में तीन दिन में और इसके अगले दिन आगरा में पहुंच जाएगा

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here