मुंबई

एक तरफ जहां कोरोना वायरस से दुनियाभर में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं गुरुवार को पश्चिमी रेलवे ने सौराष्ट्र एक्सप्रेस से क्वारंटीन स्टैंप वाले 6 लोगों को ट्रेन से उतार दिया। ये लोग दरअसल सिंगापोर से आए थे और मुंबई सेंट्रल रेलवे से वड़ोदरा जा रहे थे।

बता दें कि इससे पहले भी हाल ही में जर्मनी से भारत आए 4 लोग जो गरीबरथ ट्रेन से सूरत जा रहे थे। उन्हें पालघर में उतार दिया गया। दरअसल उनके हाथों पर होम क्वारेंटाइन का स्टैंप था। आइसोलेट रहले की चिकित्सकीय राय के बावजूद वे ट्रेन में घूम रहे थे। उनके हाथ पर मोहर देखते ही उन्हें टीसी द्वारा रास्ते में उतार दिया गया। पश्चिमी रेलवे के पीआरओ ने ये जानकारी दी।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते 49 मामलों के साथ महाराष्ट्र के लोगों का बुरा हाल है। हाल ही में लंदन से मुंबई आई 22 साल की महिला को भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। इधर मुंबई की हाजी अली दरगाह को भी कोरोना के कहर के चलते बंद कर दिया गया है जिससे की कहूीं भी भीड़ इकट्ठी नहीं हो।

भारत में 36 देशों से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर अस्थायी रोक

भारत ने कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर 36 देशों से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी है। वहीं 11 देशों के यात्रियों को अनिवार्य रूप से अलग रखा जाएगा। गृह मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने यह भी कहा कि प्रतिबंधित देशों को छोड़कर ‘ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया'(ओसीआई) कार्डधारकों को भारत में प्रवेश के लिये भारतीय मिशनों से ताजा वीजा लेना होगा। मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ‘कोई भी एयरलाइन ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, साइप्रस, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आइसलैंड, हंगरी, आयरलैंड, इटली, लातविया, लिकटेंस्टीन, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन, स्विटजरलैंड, तुर्की, ब्रिटेन से किसी भी यात्री को भारत नहीं लाएगी। यह आदेश 12 मार्च से प्रभावी हो चुका है।’ इसके अलावा 17 मार्च से एयरलाइनों द्वारा फिलिपीन, मलेशिया और अफगानिस्तान से यात्रियों के लाने पर भी रोक लगा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here