भाजपा द्वारा स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपाई जी को श्रद्धांजलि अर्पित

0
166

धीरज गर्ग, बठिंडा 

भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान विनोद बिंटा के दिशा निर्देशों के तहत पूर्वी मंडल के वार्ड नंबर 31 में मंडल उपाध्यक्ष विनोद मित्तल तथा मंडल इंचार्ज अशोक बालियांवाली की अगुवाई में वार्ड इंचार्ज व जिला सचिव एडवोकेट बबीता गुप्ता के प्रयासों से वार्ड नंबर 31 में स्थित सतीश गोयल के निवास स्थान पर बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में विधानसभा इंचार्ज राकेश जैन, भाजपा पंजाब स्पोर्ट्समैन अशोक भारती, सीनियर भाजपा नेता मोहनलाल गर्ग, पंजाब मीडिया को-कन्वीनर सुनील सिंगला, जिला उपाध्यक्ष राजेश नोनी, रमेश गर्ग विशेष तौर पर उपस्थित हुए। अशोक बालियांवाली ने बताया कि उक्त बैठक में बूथ तथा शक्ति केंद्र पदाधिकारियों को विधानसभा चुनावों की तैयारी हेतु सरगर्मियां तेज करने के आदेश दिए गए। इस मौके विधानसभा इंचार्ज राकेश जैन ने स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपाई जी के जन्मदिवस पर उनको याद करते हुए श्रद्धा के फूल भेंट किए। उन्होंने वाजपाई जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज वाजपाई जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए विधानसभा चुनाव में पूरे जोर-शोर से मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने पूर्वी मंडल के बूथ व शक्ति केंद्र पदाधिकारियों को अपनी टीमें गठित करने तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष नारायण, राजेंद्र सिंगला, दिनेश कुमार, राज कुमार गोयल, प्रीतम सिंह, केडी गर्ग, अजय मित्तल, आशु भारद्वाज, सुचेत गर्ग, बीडी सिंगला, सुरेंद्र जिंदल, राजीव गोयल, सुरेश सिंगला, राजकुमार गर्ग, एचआर बांसल तथा अन्य भाजपा वर्कर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here